
BCCI Net Worth 2025: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की कमाई और पूरी जानकारी,
BCCI (Board of Control for Cricket in India) भारत में क्रिकेट का सर्वोच्च संचालन निकाय है। इसकी स्थापना 1 दिसंबर 1928 को हुई थी और आज यह दुनिया का सबसे अमीर और प्रभावशाली क्रिकेट संगठन माना जाता है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम स्थित मुख्यालय से BCCI न केवल भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन करता है, बल्कि आईपीएल (Indian Premier League) जैसे वैश्विक स्तर के टूर्नामेंट का भी आयोजन करता है।
BCCI की आय अरबों में है और यह संगठन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और एशियन क्रिकेट काउंसिल से संबद्ध है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष (कार्यवाहक) राजीव शुक्ला, सचिव देवजीत सैकिया और मुख्य चयनकर्ता अजित आगरकर हैं।
श्रेणी | विवरण |
---|---|
पूरा नाम | Board of Control for Cricket in India (BCCI) |
स्थापना | 1 दिसंबर 1928 |
मुख्यालय | क्रिकेट सेंटर, वानखेड़े स्टेडियम, चर्चगेट, मुंबई, महाराष्ट्र |
अंतरराष्ट्रीय संबद्धता | इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) |
क्षेत्रीय संबद्धता | एशियन क्रिकेट काउंसिल |
अध्यक्ष (कार्यवाहक) | राजीव शुक्ला |
सीईओ | हेमांग अमीन |
सचिव | देवजीत सैकिया |
उपाध्यक्ष | राजीव शुक्ला |
मुख्य चयनकर्ता | अजित आगरकर |
आईपीएल चेयरमैन | अरुण धूमल |
मेंस टीम कोच | गौतम गंभीर |
विमेंस टीम कोच | अमोल मजूमदार |
ऑपरेटिंग इनकम | ₹18,700 करोड़ (US$2.2 बिलियन) |
प्रायोजक | अपोलो टायर्स, एडिडास, IDFC फर्स्ट बैंक, SBI लाइफ, कैंपा कोला, जियो, हॉटस्टार, एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bcci.tv |
भारतीय क्रिकेट का सुनहरा सफर.
भारत में क्रिकेट की शुरुआत 18वीं शताब्दी में यूरोपीय नाविकों से हुई, जिन्होंने इसे मनोरंजन के लिए खेला। 1751 में पहला दर्ज मैच ब्रिटिश आर्मी और ब्रिटिश सेटलर्स के बीच खेला गया। इसके बाद 1792 में कोलकाता में Calcutta Cricket Club की स्थापना हुई, जो दुनिया का दूसरा सबसे पुराना क्रिकेट क्लब माना जाता है।
1848 में पारसी समुदाय ने मुंबई में Oriental Cricket Club की नींव रखी और धीरे-धीरे हिंदू और अन्य समुदाय भी इस खेल से जुड़ते गए। 1912 में भारत की पहली ऑल इंडिया क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर गई। इसी दौर में भारत में एक नियंत्रक निकाय बनाने की चर्चा शुरू हुई और 1928 में BCCI (Board of Control for Cricket in India) की स्थापना की गई।
1932 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला और 1934 में रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हुई। आजादी के बाद भी भारतीय क्रिकेट लगातार आगे बढ़ता रहा। 1987 और 1996 में भारत ने वर्ल्ड कप होस्ट किया और 2007 में IPL (Indian Premier League) की शुरुआत कर भारतीय क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
आज BCCI न सिर्फ़ भारत बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट का सबसे शक्तिशाली और समृद्ध संगठन है।
वर्ष/दौर | घटनाक्रम |
---|---|
1751 | भारत में पहला दर्ज क्रिकेट मैच (ब्रिटिश आर्मी बनाम ब्रिटिश सेटलर्स) |
1792 | Calcutta Cricket Club की स्थापना |
1848 | पारसियों ने Oriental Cricket Club मुंबई में बनाया |
1912 | भारत की पहली ऑल इंडिया क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर गई |
1928 | BCCI (Board of Control for Cricket in India) की स्थापना |
1932 | भारत का पहला टेस्ट मैच (इंग्लैंड के खिलाफ, लॉर्ड्स ग्राउंड) |
1934 | रणजी ट्रॉफी की शुरुआत |
1987 & 1996 | भारत ने वर्ल्ड कप की मेज़बानी की |
2007 | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की स्थापना |
2014 | “Big Three” गठबंधन (भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया) में अहम भूमिका |
2022 | बेंगलुरु में नई National Cricket Academy (NCA) की नींव रखी गई |
Note:- यह इतिहास दर्शाता है कि कैसे BCCI ने भारत में क्रिकेट को एक मनोरंजन से खेल की संस्कृति और फिर एक वैश्विक ब्रांड बना दिया।
भारतीय क्रिकेट की ताकत – Indian National Teams.
भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। BCCI (Board of Control for Cricket in India) अलग-अलग स्तर और फॉर्मेट के लिए कई राष्ट्रीय टीमों का संचालन करता है। इनमें पुरुषों और महिलाओं की टीमों से लेकर अंडर-19, रिजर्व टीम और डिसेबिलिटी टीम भी शामिल हैं,
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में अपनी अलग पहचान रखती है। वहीं, भारतीय महिला टीम ने भी पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। इसके अलावा, अंडर-19 क्रिकेट टीम युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर पर मौका देती है और कई बड़े सितारे इसी टीम से निकले हैं,
भारत की डिसएबिलिटी क्रिकेट टीम भी क्रिकेट को हर वर्ग तक पहुंचाने का बेहतरीन उदाहरण है, जो यह साबित करती है कि क्रिकेट हर किसी का खेल है।
टीम | विवरण |
---|---|
Men’s Test Team | पारंपरिक क्रिकेट फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करती है |
Men’s White-ball Team | वनडे (ODI) और टी20 क्रिकेट खेलने वाली भारतीय टीम |
Women’s Team | भारत की महिला क्रिकेट टीम, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय |
Under-19 Teams | युवा क्रिकेटरों की टीम, कई भविष्य के सितारे यहीं से निकलते हैं |
Reserves’ Teams | बैकअप और रिज़र्व खिलाड़ियों की टीम, मुख्य टीम को सपोर्ट करती है |
Disability Teams | शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे खिलाड़ियों की टीम, क्रिकेट को सबके लिए खेल बनाती है |
भारतीय घरेलू क्रिकेट की रीढ़ – BCCI Domestic Teams
भारतीय क्रिकेट में घरेलू टीमों की भूमिका बेहद खास है। इन्हीं टीमों से वह खिलाड़ी निकलते हैं, जो आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। BCCI Domestic Teams देश के अलग-अलग राज्यों और यूनियन टेरिटरीज़ का प्रतिनिधित्व करती हैं। रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट्स इन्हीं टीमों के दम पर खेले जाते हैं।
भारत में कुल 38 घरेलू क्रिकेट टीमें हैं, जिनके अपने-अपने स्टेडियम और क्रिकेट एसोसिएशन हैं। यही टीमें भारतीय क्रिकेट को नई ऊर्जा, नए सितारे और भविष्य के चैंपियंस देती हैं।
BCCI Domestic Teams
नं. | टीम | होम स्टेडियम | गवर्निंग बॉडी |
---|---|---|---|
1 | Andhra | ACA–VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam | Andhra Cricket Association |
2 | Arunachal Pradesh | IGJ Stadium, Itanagar | Arunachal Cricket Association |
3 | Assam | Barsapara Cricket Stadium, Guwahati | Assam Cricket Association |
4 | Baroda | Baroda Cricket Association Stadium, Vadodara | Baroda Cricket Association |
5 | Bihar | Moin-ul-Haq Stadium, Patna | Bihar Cricket Association |
6 | Chhattisgarh | Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium, Raipur | Chhattisgarh State Cricket Sangh |
7 | Bengal | Eden Gardens, Kolkata | Cricket Association of Bengal |
8 | Mizoram | Suaka Cricket Ground, Mizoram | Cricket Association of Mizoram |
9 | Uttarakhand | Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, Dehradun | Cricket Association of Uttarakhand |
10 | Delhi | Arun Jaitley Stadium, Delhi | Delhi & District Cricket Association |
11 | Goa | GCA Academy Ground, Porvorim | Goa Cricket Association |
12 | Gujarat | Narendra Modi Stadium, Ahmedabad | Gujarat Cricket Association |
13 | Haryana | Chaudhary Bansi Lal Cricket Stadium, Lahli | Haryana Cricket Association |
14 | Himachal Pradesh | HPCA Stadium, Dharamshala | Himachal Pradesh Cricket Association |
15 | Hyderabad | Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, Hyderabad | Hyderabad Cricket Association |
16 | Jammu & Kashmir | Sher-i-Kashmir Stadium, Srinagar | J&K Cricket Association |
17 | Jharkhand | JSCA International Stadium, Ranchi | Jharkhand State Cricket Association |
18 | Karnataka | M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru | Karnataka State Cricket Association |
19 | Kerala | Greenfield International Stadium, Thiruvananthapuram | Kerala Cricket Association |
20 | Madhya Pradesh | Holkar Stadium, Indore | MP Cricket Association |
21 | Maharashtra | MCA Stadium, Pune | Maharashtra Cricket Association |
22 | Manipur | Luwangpokpa Cricket Stadium, Imphal | Manipur Cricket Association |
23 | Meghalaya | Polo Ground, Shillong | Meghalaya Cricket Association |
24 | Mumbai | Wankhede Stadium, Mumbai | Mumbai Cricket Association |
25 | Nagaland | Nagaland Cricket Stadium, Sovima | Nagaland Cricket Association |
26 | Odisha | Barabati Stadium, Cuttack | Odisha Cricket Association |
27 | Punjab | IS Bindra Stadium, Mohali | Punjab Cricket Association |
28 | Railways | Karnail Singh Stadium, Delhi | Railways Sports Promotion Board |
29 | Rajasthan | Sawai Mansingh Stadium, Jaipur | Rajasthan Cricket Association |
30 | Saurashtra | Niranjan Shah Stadium, Rajkot | Saurashtra Cricket Association |
31 | Services | Palam Ground, Delhi | Services Sports Control Board |
32 | Sikkim | Mining Cricket Ground, Rangpo | Sikkim Cricket Association |
33 | Tamil Nadu | M. A. Chidambaram Stadium, Chennai | Tamil Nadu Cricket Association |
34 | Tripura | MBB College Stadium, Agartala | Tripura Cricket Association |
35 | Chandigarh | Sector 16 Stadium, Chandigarh | UT Cricket Association |
36 | Uttar Pradesh | Green Park Stadium, Kanpur | UP Cricket Association |
37 | Vidarbha | VCA Stadium, Nagpur | Vidarbha Cricket Association |
38 | Puducherry | Siechem Cricket Ground, Puducherry | Cricket Association of Pondicherry |
Note:- इन घरेलू टीमों के दम पर ही भारतीय क्रिकेट विश्व की सबसे मजबूत क्रिकेट संरचना बन चुका है।
भारतीय क्रिकेट का असली आधार – BCCI Domestic Tournaments.
भारतीय क्रिकेट की सफलता सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असली आधार BCCI Domestic Tournaments हैं। यही टूर्नामेंट्स खिलाड़ियों को अपने हुनर दिखाने का मंच देते हैं और यहीं से टीम इंडिया के भविष्य के सितारे निकलते हैं।
घरेलू क्रिकेट में पुरुष, महिला और जूनियर स्तर पर कई बड़े टूर्नामेंट्स आयोजित किए जाते हैं जैसे रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, सीनियर वीमेन वन-डे ट्रॉफी, आदि। वहीं, फ्रेंचाइज़ी स्तर पर IPL और WPL ने भारतीय क्रिकेट को नए आयाम दिए हैं।
Men’s Senior Domestic Tournaments
टूर्नामेंट | फॉर्मेट | वर्तमान विजेता | सीज़न |
---|---|---|---|
रणजी ट्रॉफी | फर्स्ट-क्लास | विदर्भ | 2024–25 |
दलीप ट्रॉफी | फर्स्ट-क्लास | इंडिया A | 2024–25 |
ईरानी कप | फर्स्ट-क्लास | मुंबई | 2024–25 |
विजय हजारे ट्रॉफी | लिस्ट A | कर्नाटक | 2024–25 |
देवधर ट्रॉफी | लिस्ट A | साउथ ज़ोन | 2023 |
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी | T20 | मुंबई | 2024–25 |
Women’s Senior Domestic Tournaments
टूर्नामेंट | फॉर्मेट | वर्तमान विजेता | सीज़न |
---|---|---|---|
सीनियर वीमेन इंटर ज़ोनल मल्टी-डे ट्रॉफी | फर्स्ट-क्लास | ईस्ट ज़ोन | 2023–24 |
सीनियर वीमेन वन-डे ट्रॉफी | लिस्ट A | मध्य प्रदेश | 2024–25 |
सीनियर वीमेन इंटर ज़ोनल वन-डे ट्रॉफी | लिस्ट A | ईस्ट ज़ोन | 2022–23 |
सीनियर वीमेन T20 ट्रॉफी | T20 | मुंबई | 2023–24 |
सीनियर वीमेन इंटर ज़ोनल T20 ट्रॉफी | T20 | सेंट्रल ज़ोन | 2022–23 |
Men’s Youth Domestic Tournaments
टूर्नामेंट | फॉर्मेट | वर्तमान विजेता | सीज़न |
---|---|---|---|
सी. के. नायडू ट्रॉफी | U-23 फर्स्ट-क्लास | पंजाब U-23 | 2024–25 |
U-23 स्टेट A ट्रॉफी | U-23 लिस्ट A | पंजाब U-23 | 2024–25 |
कूच बिहार ट्रॉफी | U-19 फर्स्ट-क्लास | तमिलनाडु U-19 | 2024–25 |
विनू मांकड़ ट्रॉफी | U-19 लिस्ट A | गुजरात U-19 | 2024 |
विजय मर्चेंट ट्रॉफी | U-16 फर्स्ट-क्लास | उत्तर प्रदेश U-16 | 2024–25 |
Women’s Youth Domestic Tournaments
टूर्नामेंट | फॉर्मेट | वर्तमान विजेता | सीज़न |
---|---|---|---|
वीमेन U-23 वन-डे ट्रॉफी | U-23 लिस्ट A | हरियाणा | 2024 |
वीमेन U-23 T20 ट्रॉफी | U-23 T20 | दिल्ली | 2025 |
वीमेन U-19 वन-डे ट्रॉफी | U-19 लिस्ट A | उत्तर प्रदेश | 2025 |
वीमेन U-19 T20 ट्रॉफी | U-19 T20 | तमिलनाडु | 2024 |
वीमेन U-15 वन-डे ट्रॉफी | U-15 लिस्ट A | बंगाल | 2024 |
Franchise Level Tournaments
टूर्नामेंट | फॉर्मेट | वर्तमान विजेता | सीज़न |
---|---|---|---|
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) | T20 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2025 |
वीमेन प्रीमियर लीग (WPL) | T20 | मुंबई इंडियंस वीमेन | 2025 |
भारतीय क्रिकेट टीम की ग्लोबल सफलता की झलक
भारतीय क्रिकेट टीमों ने समय-समय पर ऐसे कारनामे किए हैं, जिन पर हर भारतीय को गर्व है। पुरुष टीम ने टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट्स में विश्व स्तर पर अपनी ताकत साबित की है। वहीं, महिला टीम ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल्स और बड़े टूर्नामेंट्स में भारत का झंडा बुलंद किया है।
अंडर-19 टीम को भारतीय क्रिकेट की नर्सरी कहा जाता है, जिसने वर्ल्ड कप जीतकर कई भविष्य के सितारे दिए हैं। वहीं, डिसएबिलिटी टीम ने भी इंटरनेशनल स्तर पर शानदार उपलब्धियां हासिल कर यह साबित किया है कि क्रिकेट सभी का खेल है।
Major Achievements (Table)
टीम | प्रमुख उपलब्धियां |
---|---|
Men’s Test Team | 1932 में पहला टेस्ट मैच (इंग्लैंड के खिलाफ), 1971 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को हराकर ऐतिहासिक सीरीज़ जीत, 2018–19 और 2020–21 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीत |
Men’s White-ball Team | 1983 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप विजेता, 2007 में पहला T20 वर्ल्ड कप विजेता, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी विजेता |
Women’s Team | 2005 और 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट, 2020 महिला T20 वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट, एशिया कप में कई बार विजेता |
Under-19 Team | पाँच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) |
Reserves’ Teams | मुख्य टीम के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का निरंतर योगदान, कई मैचों में बैकअप टीम ने जीत दिलाई |
Disability Teams | 2019 में इंग्लैंड को हराकर शारीरिक रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों का पहला T20 वर्ल्ड कप जीतना |
Note:- इन उपलब्धियों से साफ़ है कि Indian National Teams हर स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रही हैं।
BCCI Presidents: भारतीय क्रिकेट के नेतृत्व की कहानी,
भारतीय क्रिकेट को विश्व क्रिकेट में शीर्ष पर पहुँचाने में सिर्फ खिलाड़ियों का ही नहीं बल्कि BCCI (Board of Control for Cricket in India) के Presidents और Secretaries का भी बड़ा योगदान है।
1928 में BCCI की स्थापना के बाद से अब तक कई दिग्गज प्रशासकों ने अध्यक्ष और सचिव के रूप में भारतीय क्रिकेट का नेतृत्व किया है। इन पदों ने भारतीय क्रिकेट को न सिर्फ संगठनात्मक मजबूती दी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक क्रिकेट महाशक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाई।
BCCI Presidents (1928 – 2025)
क्रमांक | नाम | कार्यकाल |
---|---|---|
1 | आर. ई. ग्रांट गोवन | 1928–33 |
2 | सिकंदर हयात खान | 1933–35 |
3 | हमीदुल्लाह खान | 1935–37 |
4 | के. एस. दिग्विजयसिंहजी | 1937–38 |
5 | पी. सुब्बरायन | 1938–46 |
6 | एंथोनी डी मेलो | 1946–51 |
7 | जे. सी. मुखर्जी | 1951–54 |
8 | महाराजकुमार ऑफ विजयानगरम | 1954–56 |
9 | सुरजीत सिंह मजीठिया | 1956–58 |
10 | आर. के. पटेल | 1958–60 |
11 | एम. ए. चिदंबरम | 1960–63 |
12 | फतेहसिंह राव गायकवाड़ | 1963–66 |
13 | ज़ाल ईरानी | 1966–69 |
14 | ए. एन. घोष | 1969–72 |
15 | पुरुषोत्तम एम. रुंगटा | 1972–75 |
16 | रामप्रकाश मेहरा | 1975–77 |
17 | एम. चिन्नास्वामी | 1977–80 |
18 | एस. के. वानखेड़े | 1980–82 |
19 | एन. के. पी. साल्वे | 1982–85 |
20 | एस. श्रीरामन | 1985–88 |
21 | बिस्वनाथ दत्त | 1988–90 |
22 | माधवराव सिंधिया | 1990–93 |
23 | आई. एस. बिंद्रा | 1993–96 |
24 | राज सिंह डूंगरपुर | 1996–99 |
25 | ए. सी. मुथैया | 1999–2001 |
26 | जगमोहन डालमिया | 2001–04, 2015 |
27 | रणबीर सिंह महेंद्र | 2004–05 |
28 | शरद पवार | 2005–08 |
29 | शशांक मनोहर | 2008–11, 2015–16 |
30 | एन. श्रीनिवासन | 2011–13, 2013–14 |
– | शिवलाल यादव (इंटरिम) | 2014 |
– | सुनील गावस्कर (इंटरिम) | 2014 |
33 | अनुराग ठाकुर | 2016–17 |
34 | सी. के. खन्ना (इंटरिम) | 2017–19 |
35 | सौरव गांगुली | 2019–22 |
36 | रोजर बिन्नी | 2022–वर्तमान |
BCCI Secretaries (1928 – 2025)
क्रमांक | नाम | कार्यकाल |
---|---|---|
1 | एंथोनी डी मेलो | 1928–38 |
2 | के. एस. रंगा राव | 1938–46 |
3 | पंकज गुप्ता | 1946–48 |
4 | एम. जी. भावे | 1948–51 |
5 | ए. एन. घोष | 1951–60 |
6 | एम. चिन्नास्वामी | 1960–65 |
7 | एस. श्रीरामन | 1965–70 |
8 | एम. वी. चांदगडकर | 1970–75 |
9 | गुलाम अहमद | 1975–80 |
10 | ए. डब्ल्यू. कनमाडिकर | 1980–85 |
11 | रणबीर सिंह महेंद्र | 1985–90 |
12 | जगमोहन डालमिया | 1990–91, 1993–97 |
13 | सी. नागराज | 1991–93 |
14 | जयवंत वाई. लेले | 1997–99 |
15 | निरंजन शाह | 1999–2003, 2004–08 |
16 | एस. के. नायर | 2003–04 |
17 | एन. श्रीनिवासन | 2008–11 |
18 | संजय जगदाले | 2011–13 |
19 | संजय पटेल | 2013–15 |
20 | अनुराग ठाकुर | 2015–16 |
21 | अजय शिर्के | 2016–17 |
22 | अमिताभ चौधरी | 2017–19 |
23 | जय शाह | 2019–2025 |
24 | देवजीत सैकिया | 2025–वर्तमान |
BCCI की कमाई का राज: करोड़ों में टिकट और ब्रॉडकास्टिंग राजस्व
BCCI भारत का सबसे बड़ा और सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। यह एक निजी संगठन है और अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए सरकार पर निर्भर नहीं करता। इसकी आय का मुख्य स्रोत IPL, अंतरराष्ट्रीय मैच और मीडिया अधिकार हैं। COVID-19 महामारी के दौरान भी BCCI ने अपनी वित्तीय स्थिरता बनाए रखी और खिलाड़ियों के लिए उचित भुगतान और पेंशन सुनिश्चित की,
BCCI की कमाई: करोड़ों में आंकड़े जो चौंकाएँ
BCCI की आय मुख्य रूप से तीन स्रोतों से होती है:
- IPL से राजस्व
- द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मैचों से आय
- ICC से प्राप्त राजस्व
- FY 2019–2020: ₹3,730 करोड़ (US$535 मिलियन)
- IPL: ₹2,500 करोड़
- द्विपक्षीय मैच: ₹950 करोड़
- ICC Revenue: ₹380 करोड़
- FY 2021–2022: ₹4,542 करोड़
- FY 2022–2023: ₹6,558 करोड़
Income Table:
Financial Year | Total Income (₹ करोड़) | Source Highlights |
---|---|---|
2019–20 | 3,730 | IPL, Bilateral, ICC Share |
2021–22 | 4,542 | IPL, Bilateral, ICC Share |
2022–23 | 6,558 | IPL, Media Rights, Sponsorship |
भारत का हिस्सा ICC?
BCCI को ICC के Future Tours Program (FTP) के तहत 2023–2027 में 38.5% वार्षिक राजस्व मिलेगा।
Year/Cycle | ICC Revenue Share | Remarks |
---|---|---|
2020 | US$405 मिलियन | भारत का 26% हिस्सा |
2023–2027 | 38.5% | सबसे बड़ी आय स्रोत में से एक |
मीडिया और प्रायोजन अधिकार
BCCI के लिए मीडिया और स्पॉन्सरशिप सबसे बड़ा आय स्रोत हैं।
- IPL मीडिया राइट्स (2023–2027): ₹48,390 करोड़
- TV Rights: ₹23,575 करोड़
- Digital Rights: ₹20,500 करोड़
- WPL मीडिया राइट्स: ₹951 करोड़ (2023–2027)
- प्रमुख स्पॉन्सर: Adidas, Apollo Tyres, IDFC First Bank, Tata (WPL/IPL)
Media & Sponsorship Table:
Category | Deal/Amount | Period/Remarks |
---|---|---|
IPL Media Rights | ₹48,390 करोड़ | 2023–2027, TV+Digital |
WPL Media Rights | ₹951 करोड़ | 2023–2027 |
Sponsors | Adidas, Tata, Apollo, IDFC First Bank | 2023–2027 |
खिलाड़ियों की मैच फीस
Men’s International Match Fees:
Format | Fee per Match |
---|---|
Test | ₹15,00,000 |
ODI | ₹6,00,000 |
T20I | ₹3,00,000 |
Women’s International Match Fees:
Format | Fee per Match |
---|---|
Test | ₹15,00,000 |
ODI | ₹6,00,000 |
T20I | ₹3,00,000 |
Player Annual Contracts:
Category | Male Players | Female Players |
---|---|---|
A+ Grade | ₹7 करोड़ | – |
A Grade | ₹5 करोड़ | ₹50 लाख |
B Grade | ₹3 करोड़ | ₹30 लाख |
C Grade | ₹1 करोड़ | ₹10 लाख |
दान और सामाजिक योगदान
BCCI ने समय-समय पर COVID-19 और खेल के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Year | Contribution |
---|---|
2020 | ₹51 करोड़ PM CARES Fund |
2021 | 2,000 Oxygen Concentrators |
2021 | ₹10 करोड़ Olympic-bound Indian Contingent |
2023 | ₹2.25 करोड़ Constitution Club Gym Equipments |
कितनी टैक्स राशि BCCI ने सरकार को दी
BCCI ने पिछले कई वर्षों में बड़ी राशि का टैक्स चुकाया है, हालांकि कुछ मामले विवादास्पद रहे।
FY | Tax Paid (₹ करोड़) |
---|---|
2013–14 | 50–100 |
2014–15 | 864.78 |
2017–18 | 596.21 |
2018–19 | 815.08 |
2019–20 | 882.29 |
2020–21 | 844.92 |
2021–22 | 1,159 |
2022–23 | 4,000 |
Disclaimer: यह लेख BCCI (Board of Control for Cricket in India) की वित्तीय स्थिति, इतिहास, राष्ट्रीय और घरेलू टीमों, आईपीएल/डब्ल्यूपीएल कमाई और मीडिया राइट्स पर आधारित है। सभी जानकारी सार्वजनिक स्रोतों और आधिकारिक आंकड़ों पर आधारित है। वास्तविक आय, कर और प्रायोजन राशि समय और हालात के अनुसार बदल सकती है।
BCCI से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1: BCCI का पूरा नाम क्या है?
A1: BCCI का पूरा नाम है Board of Control for Cricket in India. यह भारत में क्रिकेट का सर्वोच्च संचालन निकाय है।
Q2: BCCI की स्थापना कब हुई थी?
A2: BCCI की स्थापना 1 दिसंबर 1928 को हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्थित है।
Q3: BCCI का नेट वर्थ और आमदनी कितनी है?
A3: BCCI दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। इसका ऑपरेटिंग इनकम ₹18,700 करोड़ (US$2.2 बिलियन) है। इसका मुख्य राजस्व IPL, मीडिया राइट्स और अंतरराष्ट्रीय मैचों से आता है।
Q4: BCCI के वर्तमान अध्यक्ष और सचिव कौन हैं?
A4: वर्तमान में BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव शुक्ला हैं और सचिव देवजीत सैकिया हैं।
Q5: BCCI के माध्यम से भारत की कौन-कौन सी राष्ट्रीय क्रिकेट टीमें खेलती हैं?
A5: BCCI भारतीय पुरुष टीम (Test, ODI, T20), महिला टीम, अंडर-19 टीम, रिज़र्व टीम और डिसएबिलिटी क्रिकेट टीम का संचालन करता है।
Q6: IPL और WPL से BCCI को कितना राजस्व मिलता है?
A6: 2023–2027 के लिए IPL मीडिया राइट्स ₹48,390 करोड़ और WPL मीडिया राइट्स ₹951 करोड़ हैं। इसके अलावा स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन भी BCCI की बड़ी आय का स्रोत हैं।
Q7: BCCI ने भारत सरकार को अब तक कितनी टैक्स राशि दी है?
A7: BCCI ने FY 2022–23 में लगभग ₹4,000 करोड़ टैक्स सरकार को दिया। पिछले सालों में भी इसने नियमित रूप से करोड़ों रुपये का टैक्स चुकाया है।
Q8: BCCI के खिलाड़ियों की मैच फीस कितनी होती है?
A8:
- पुरुष टीम: Test ₹15 लाख, ODI ₹6 लाख, T20 ₹3 लाख प्रति मैच
- महिला टीम: Test ₹15 लाख, ODI ₹6 लाख, T20 ₹3 लाख प्रति मैच
इसके अलावा A+, A, B और C ग्रेड अनुबंध के तहत खिलाड़ी सालाना सैलेरी भी पाते हैं।
Q9: BCCI ने सामाजिक योगदान में क्या किया है?
A9: COVID-19 के दौरान BCCI ने ₹51 करोड़ PM CARES Fund में दिए, 2,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दिए और ओलंपिक टीम के लिए ₹10 करोड़ योगदान दिया।
Q10: BCCI के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट कौन-कौन से हैं?
A10: BCCI के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट हैं: रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, ईरानी कप और महिला क्रिकेट के लिए Senior Women’s Trophy, U-19, U-23 और U-15 टूर्नामेंट।
Related :-
Sri Lankan Cricket Board Sri Lankan Cricket Board Sri Lankan Cricket Board
Surya Kumar Yadav Biography: मिस्टर 360° की जिंदगी, करियर, नेट वर्थ और उपलब्धियों की पूरी कहानी
Harmanpreet Kaur Biography: छोटे शहर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की ऊंचाइयों तक का सफर
Read More :–
Palak Muchhal Biography & Net Worth: ज़िंदगी परिवार, बॉयफ्रेंड और संपत्ति की असली कहानी
Manoj Bajpayee Biography & Net Worth: संघर्ष, सफलता और करोड़ों की संपत्ति की पूरी कहानी
Zubeen Garg Biography & Net Worth: असम का दिल और भारत की आवाज़
Akshay Kumar Biography & Net Worth 2025: जानिए खिलाड़ी कुमार की लाइफस्टाइल, फिल्में और करोड़ों की कमाई
Tiger Shroff Sells Mumbai Apartment: टाइगर श्रॉफ ने खार में लग्जरी फ्लैट 15.6 करोड़ में बेचा
Sanjay Dutt Net Worth & Biography 2025 – विवाद, फिल्मों और करोड़ों की दौलत तक का सफर
Allu Arjun Biography in Hindi । परिवार, करियर, फिल्में और Pushpa 2 अपडेट।
Kiara Advani Biography: बॉलीवुड की ग्लैमरस क्वीन की पूरी कहानी
Ghazal Alagh Biography: संघर्ष से सफलता तक की कहानी।
Virat Kohli का बचपन से भारतीय टीम का कप्तान बनने तक का सफर।
Alia Bhatt Biography: आलिया भट्ट की जिंदगी की पूरी कहानी, बचपन से बॉलीवुड क्वीन बनने तक।
Sri Lankan Cricket Board Sri Lankan Cricket Board Sri Lankan Cricket Board
Surya Kumar Yadav Biography: मिस्टर 360° की जिंदगी, करियर, नेट वर्थ और उपलब्धियों की पूरी कहानी
Harmanpreet Kaur Biography: छोटे शहर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की ऊंचाइयों तक का सफर
National Film Awards 2025: विक्रांत मैसी से लेकर शाहरुख तक, जानिए कौन चमका राष्ट्रीय पुरस्कारों में
Ferrato Disruptor Price 2025: धांसू रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ मार्केट में मचाएगा धमाल।
TVS Raider 125: स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स वाली बाइक।
NCVT ITI Results Live Update: चेक करें मार्कशीट और डाउनलोड करें सर्टिफिकेट।
Sri Lankan Cricket Board Sri Lankan Cricket Board Sri Lankan Cricket Board
Mahindra XUV 3XO GST Rate Cut: अब ग्राहकों को मिल रही है, ₹1.56 लाख तक की बचत.
Tesla Model Y बनाम भारत की EV SUV कारें: Mahindra BE 6, XEV 9E और Tata Harrier EV से कौन बेहतर?