
Tesla Model Y बनाम भारत की EV SUV कारें
Tesla Model Y बनाम भारत की EV SUV कारें: Mahindra BE 6, XEV 9E और Tata Harrier EV से कौन बेहतर?
Tesla Model Y की भारतीय मार्केट में धमाकेदार एंट्री।
भारतीय मार्केट में टेस्ला की एक नई शुरुआत: मुंबई से टेस्ला अपनी EV कारों को भारतीय मार्केट में बेचना शुरू करेगा। Tesla India में अपने Y Model के साथ इलेक्ट्रिक कारों को शुरुआत में सेल करना शुरू करेगा। टेस्ला की इंडिया में ये पहली कार है, जिसे भारतीय मार्केट में प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Tesla Model Y Price in India
इंडिया में टेस्ला Model Y के प्राइस की बात करें तो ये लगभग ₹59.89 लाख से भारतीय मार्केट में शुरू होने का अनुमान है। Tesla की कार लेना चाहते हैं तो Tesla India ने मुंबई स्थित शोरूम से बुकिंग शुरू कर दी है, और अन्य बड़े शहरों में टेस्ला जल्द ही अपना शोरूम खोलने वाला है।
Tesla Model Y बनाम भारत की EV SUV कारें: Mahindra BE 6, XEV 9E और Tata Harrier EV से कौन बेहतर?
Tesla Model Y की भारतीय मार्केट में धमाकेदार एंट्री।

भारतीय मार्केट में टेस्ला की एक नई शुरुआत: मुंबई से टेस्ला अपनी EV कारों को भारतीय मार्केट में बेचना शुरू करेगा। Tesla India में अपने Y Model के साथ इलेक्ट्रिक कारों को शुरुआत में सेल करना शुरू करेगा। टेस्ला की इंडिया में ये पहली कार है, जिसे भारतीय मार्केट में प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Tesla Model Y Price in India
इंडिया में टेस्ला Model Y के प्राइस की बात करें तो ये लगभग ₹59.89 लाख से भारतीय मार्केट में शुरू होने का अनुमान है। Tesla की कार लेना चाहते हैं तो Tesla India ने मुंबई स्थित शोरूम से बुकिंग शुरू कर दी है, और अन्य बड़े शहरों में टेस्ला जल्द ही अपना शोरूम खोलने वाला है।
Tesla Model Y vs Indian EVs: Specs & Price Comparison
1️⃣ Tesla Model Y (India Version)
विवरण | जानकारी |
---|---|
बैटरी विकल्प | 60 kWh / 75 kWh |
पावर | 295 hp |
टॉर्क | 420 Nm |
रेंज (WLTP) | 500-622 km |
0-100 km/h | 5.6 सेकंड |
टॉप स्पीड | 201 km/h |
ड्राइवट्रेन | Rear Wheel Drive |
कीमत | ₹59.89 लाख – ₹67.89 लाख |
Tesla India में अपने Model Y की कारों में बैटरी 60 kWh/75kWh, इंजन पावर 295 hp, 420 Nm का टॉर्क और लगभग 500-622 km की कार की रेंज हो सकती है। Tesla कार 0-100 km/h 5.6 सेकंड में पहुंच जाती है और कार की टॉप स्पीड 201 km/h है।
Tesla Model Y in India अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, सॉफ्टवेयर फीचर्स और ऑटोमैटिक ड्राइविंग जैसी खूबियों के लिए पहचाने जाते हैं। टेस्ला की सबसे ज्यादा सेल होने वाली कारों में से एक है टेस्ला का Y Model कार।
2️⃣ Mahindra XUV.e9 / XEV 9E
विवरण | जानकारी |
---|---|
बैटरी विकल्प | 59 kWh / 79 kWh |
रेंज (ARAI) | 542 – 659 km |
असली रेंज | 500+ km |
कीमत | ₹21.90 लाख से शुरू |
प्लेटफॉर्म | Born Electric |
ड्राइवट्रेन | RWD |
भारतीय कंपनी महिंद्रा का XUV इलेक्ट्रिक वाहन EV भी टेस्ला कंपनी से परफॉर्मेंस में पीछे नहीं है। इस गाड़ी में 59 kWh / 79 kWh की बैटरी है। एक बार के चार्ज में कार लगभग 542-659 km का सफर तय कर सकती है। इसकी कीमत ₹21.90 लाख से शुरू होती है। और ये टेस्ला की कार से 1/3 से भी कम है।
भारतीय कंपनी Mahindra XEV 9e की कीमत Tesla के Y Model कारों से बहुत ही कम दामों पर मिल रही है। महेंद्र कंपनी को भारतीय लोगों की जरूरत को देखकर बनाया गया है।
3️⃣ Mahindra BE 6

विवरण | जानकारी |
---|---|
बैटरी विकल्प | 59 kWh / 79 kWh |
रेंज | 557 – 638 km |
कीमत | ₹18.90 लाख से शुरू |
ड्राइवट्रेन | Rear Wheel Drive |
स्टाइल | SUV Coupe Look |
भारतीय मार्केट में कम कीमत वाली Mahindra BE 6 बहुत अच्छी कार है। इसमें 59 kWh / 79 kWh की बैटरी है, लगभग 557-638 km का लंबा सफर तय करने की रेंज मिल जाती है, और इसकी कीमत ₹18.90 लाख से शुरू होती है। यह एक SUV सेगमेंट की रियल-व्हील-ड्राइव कार है। Mahindra BE 6 भी Tesla India को जबरदस्त चुनौती दे सकता है, क्योंकि महिंद्रा का कम दाम में ज्यादा काम है।
4️⃣ Tata Harrier.ev

विवरण | जानकारी |
---|---|
बैटरी विकल्प | 65 kWh / 75 kWh |
रेंज (क्लेम्ड) | 627 km |
चार्जिंग | 250 km in 15 mins (120 kW DC) |
कीमत | ₹21.49 लाख से शुरू |
प्लेटफॉर्म | Gen 2 EV Architecture |
टाटा कंपनी भारत का विश्वास है, इसीलिए लिए भारत में टाटा कंपनी की कार सबसे ज्यादा सेल होती है। Tata Harrier EV में 65 kWh / 75 kWh की बड़ी बैटरी है और लगभग 627 km का लंबा सफर तय कर सकते हैं, और 120 kW DC चार्जिंग से मात्र 15 मिनट में 250 km का सफर तय कर सकते हैं। Tata Harrier EV की कीमत ₹21.49 लाख से शुरू होती है और ये EV का Gen 2 मॉडल है। Tata Harrier एक बहुत अच्छी कार है जो Tesla के Y Model को कीमत, डिजाइन और सॉफ्टवेयर फीचर्स में जबरदस्त चुनौती देगी।
स्पेसिफिकेशन तुलना तालिका
मॉडल | बैटरी | रेंज (क्लेम्ड) | 0-100 km/h | कीमत (₹) |
---|---|---|---|---|
Tesla Model Y | 60 / 75 kWh | 500-622 km | 5.6 सेकंड | ₹59.89-67.89 लाख |
XEV 9e | 59 / 79 kWh | 542-659 km | N/A | ₹21.90 लाख से |
BE 6 | 59 / 79 kWh | 557-638 km | N/A | ₹18.90 लाख से |
Harrier.ev | 65 / 75 kWh | 627 km | N/A | ₹21.49 लाख से |
टेक्नोलॉजी और फीचर्स का मुकाबला
- Tesla के इलेक्ट्रिक कारों का कुछ हाइलाइट सॉफ्टवेयर।
-
- Autopilot Mode
- Over-the-Air Updates
- Large Touchscreen Interface
- Tesla App Control
भारतीय कंपनी टाटा और महिंद्रा के कारों में ADAS, कनेक्टेड कार टेक, 360° कैमरे और फास्ट चार्जिंग जैसे अन्य फीचर्स आते हैं।
क्या Tesla Model Y भारत के लिए सही EV है?
अगर आप एक ग्लोबल EV, प्रीमियम ब्रांड वैल्यू और एडवांस टेक्नोलॉजी अपनी कारों में चाहते हैं, तो टेस्ला कंपनी की कारों को ले सकते हैं। लेकिन यदि आप कम कीमत, ज्यादा रेंज और भारत में निर्मित SUV कार की तलाश कर रहे हैं, तो Mahindra BE 6, XEV 9e, और Tata Harrier.ev जैसी जबरदस्त कार ले सकते हैं।
निष्कर्ष: EV बाजार में टक्कर तेज़ है!
भारतीय मार्केट में Tesla के आने से भारत की अन्य कंपनियों को अधिक चुनौती का सामना करना पड़ेगा। टेस्ला को भारतीय कंपनी से कीमत में चुनौती मिल सकती है।
आप क्या सोचते हैं? नीचे कमेंट करें और शेयर करें कि आप कौन-सी EV खरीदना पसंद करेंगे।