
SSC Junior Engineer JE Online Form 2025: आवेदन की पूरी जानकारी।
SSC Junior Engineer JE Online Form 2025: आवेदन की पूरी जानकारी।

अगर आप इंजीनियरिंग कर रहे बैकग्राउंड से हैं और आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है जो SSC के तरफ से दिया जा रहा है, SSC Junior Engineer JE भर्ती 2025 के रूप में। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे SSC JE के फॉर्म कब भरे कैसे भरे, कौन आवेदन कर सकते है, कितनी फीस लगेगी, कौन-कौन से विभाग हैं, और परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा। आवेदन से लेकर सिलेबस तक की हर एक जरूरी जानकारी यहां एक ही जगह पर आप लोगो को मिलेगा इसलिए अंत तक जरूर पढ़ें।
SSC Junior Engineer JE 2025 परीक्षा का महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) ।
SSC JE 2025 का ऑनलाइन आवेदन करने का Date जारी हो गया है, आपको 30 जून 2025 से 21 जुलाई 2025 तक फॉर्म भर सकते है, और 22 जुलाई 2025 तक आवेदन का फ्री भर सकते है।
आवेदन करते समय फॉर्म में कुछ गलती होता है तो उसे आप 26 से 28 जुलाई 2025 तक सुधार कर सकते है, और SSC JE 2025 का परीक्षा 27 से 31अक्टूबर 2025 तक होने की संभावना है। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम होने के लगभग एक सप्ताह पहला आपके ईमेल पर चल जाएगा।
क्रमांक | विवरण | तिथि / समय सीमा |
---|---|---|
1 | ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 30 जून 2025 |
2 | ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
3 | ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 22 जुलाई 2025 |
4 | आवेदन सुधार (Correction) की तिथि | 26 जुलाई से 28 जुलाई 2025 |
5 | टियर-I परीक्षा तिथि (संभावित) | 27 से 31 अक्टूबर 2025 |
6 | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से लगभग 1 सप्ताह पहले (ईमेल पर) |
SSC JE 2025 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
SSC JE के आप भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से डिग्री या डिप्लोमा पास होना चाहिए। SSC JE Exam के लिए के उम्र 18 वर्ष से 32 वर्ष तक होना चाहिए।
-
क्रमांक विवरण आयु सीमा 1 न्यूनतम आयु 18 वर्ष 2 अधिकतम आयु (केवल CPWD और CWC पदों के लिए) 32 वर्ष 3 अधिकतम आयु (सभी अन्य पदों के लिए) 30 वर्ष 4 आयु में छूट SSC जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट लागू होगी
SSC Junior Engineer JE पदों का विवरण और विभाग (Post Details and Departments)
इस बार SSC JE में 1340 पदों के लिए परीक्षा करने का योजना बनाया गया है। इस परीक्षा में सिविल (Civil), इलेक्टिकल (Electrical) और मैकेनिकल (Mechanical) ब्रांच के छात्र भाग ले सकते हैं जिसमें विभिन्न अलग अलग विभाग जैसे CPWD, BRO, MES आदि में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
क्रमांक | विभाग का नाम | ट्रेड (विषय) | शैक्षिक योग्यता / पात्रता |
---|---|---|---|
1 | बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) | सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल | संबंधित ट्रेड में BE/B.Tech डिग्री या डिप्लोमा + 2 वर्ष का अनुभव |
2 | ब्रह्मपुत्र बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय | सिविल | संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा |
3 | केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) | सिविल / इलेक्ट्रिकल | संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा |
4 | केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान स्टेशन | सिविल / मैकेनिकल | संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा |
5 | केंद्रीय जल आयोग (CWC) | सिविल / इलेक्ट्रिकल | संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा |
6 | गुणवत्ता आश्वासन निदेशालय (नौसेना) | इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल | संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा + 2 वर्ष का अनुभव |
7 | फरक्का बैराज परियोजना | सिविल / इलेक्ट्रिकल | संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा |
8 | मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) | सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल | संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा + 2 वर्ष का अनुभव |
9 | राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) | सिविल | संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा |
SSC JE आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस फॉर्म को भरने के लिए सामान्य, ओबीसी, और EWS वाले छात्रों को मात्र 100 रुपया आवेदन शुल्क भरना होगा, और SC/ ST के महिला या PH छात्रों को फ्री में फॉर्म भर सकते है। इस आवेदन शुल्क को ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल वॉलेट के द्वारा भर सकते हैं।
क्रमांक | श्रेणी / विवरण | शुल्क (₹) |
---|---|---|
1 | सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | ₹100/- |
2 | एससी / एसटी / पीएच | ₹0/- (निःशुल्क) |
3 | सभी वर्ग की महिलाएं | ₹0/- (छूट प्राप्त) |
4 | करेक्शन शुल्क (पहली बार) | ₹200/- |
5 | करेक्शन शुल्क (दूसरी बार) | ₹500/- |
6 | शुल्क भुगतान का माध्यम | केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI के माध्यम से |
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें।
SSC JE भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना एक सरल प्रक्रिया है, सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट [ssc.gov.in] (https://ssc.gov.in) पर जाएं, वहां “Apply” सेक्शन में जाकर JE परीक्षा का चयन करें। इसके बाद आप अपने नाम से रजिस्ट्रेशन करें, फिर ID पासवर्ड डाल कर लॉगिन करें और फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर, और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करें। अंतिम चरण में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।
संक्षेप में मुख्य स्टेप्स ।
2. रजिस्ट्रेशन करें।
3. फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
4. शुल्क जमा करें।
5. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट लें।
SSC 2025 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न।
पेपर 1 (ऑब्जेक्टिव टाइप):
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रिजनिंग – 50 अंक
सामान्य ज्ञान – 50 अंक
इंजीनियरिंग (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) – 100 अंक
कुल अंक – 200 | समय – 2 घंटे
पेपर 2 (सब्जेक्टिव टाइप):
संबंधित ब्रांच (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) से विषय
कुल अंक – 300 | समय – 2 घंटे
SSC 2025 परीक्षा पैटर्न
भाग | पेपर का नाम | प्रकार (Type) | विषय | अंक | समय अवधि |
---|---|---|---|---|---|
I | पेपर-I (Tier-I) | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) | – सामान्य बुद्धिमत्ता और रीजनिंग – सामान्य जागरूकता – सामान्य अभियांत्रिकी (सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल – किसी एक का चयन) |
कुल 200 | 2 घंटे |
II | पेपर-II (Tier-II) | वर्णनात्मक (Descriptive) | सामान्य अभियांत्रिकी (सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल – वही विषय जो पेपर-I में चुना गया) | 300 | 2 घंटे |
सिलेबस मुख्य बिंदु:
- सामान्य रिजनिंग: एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, पजल, नंबर सीरीज आदि।
- सामान्य ज्ञान: करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, संविधान आदि।
- इंजीनियरिंग विषय: उम्मीदवार की चुनी गई स्ट्रीम (सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल) के बेसिक से लेकर एडवांस टॉपिक्स तक।
नोट:
- परीक्षा CBT मोड में होगी।
- निगेटिव मार्किंग: पेपर 1 में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे।
विषय | प्रमुख टॉपिक्स |
---|---|
सामान्य बुद्धिमत्ता और रीजनिंग | Analogies, Similarities, Differences, Spatial Visualization, Problem Solving, Arithmetical Reasoning आदि |
सामान्य जागरूकता | करेंट अफेयर्स, भारत का संविधान, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान, आर्थिक परिप्रेक्ष्य आदि |
सामान्य अभियांत्रिकी | नीचे दिए गए तीनों में से एक (आपकी ब्रांच के अनुसार): |
सिविल इंजीनियरिंग (Civil) | Building Materials, Estimating, Surveying, Soil Mechanics, Concrete Technology, RCC Design आदि |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical) | Basic Concepts, Circuit Law, Magnetic Circuits, AC Fundamentals, Electrical Machines, Measurement आदि |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical) | Theory of Machines, Engineering Mechanics, Thermodynamics, Fluid Mechanics, Production Engineering आदि |
SSC एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें।
इस JE 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “Admit Card” सेक्शन में जाकर अपने ब्रांच का चयन करें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर कर लॉग इन करें। उसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा, फिर उसे PDF में डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
1. SSC की वेबसाइट खोलें – [ssc.nic.in](https://ssc.nic.in)
2. “Admit Card” टैब पर क्लिक करें।
3. अपने रीजन की लिंक चुनें।
4. रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और DOB डालें।
5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
यह कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आवश्यक है, इसलिए इसकी सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी दोनों संभालकर रखें।
SSC JE 2025 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल । (FAQ)
Q 1. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
SSC JE 2025 का कोई भी छात्र 30 जून से 21 जुलाई 2025 तक फॉर्म भर सकते है।
Q 2. कौन-कौन से ब्रांच के लिए वैकेंसी है ?
SSC JE का फॉर्म सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र भर सकते है।
Q 3. क्या B.Tech वाले भी आवेदन कर सकते हैं?
इस परीक्षा में DIPLOMA या B. Tech का छात्र आवेदन कर सकते है।
Q 4. परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस क्या है?
SSC JE एग्जाम में दो पेपर होते है, पहला ऑब्जेक्टिव टाइप 200 अंक का और दूसरा सब्जेक्टिव टाइप ब्रांच से संबंधित 300 अंकों का होता है।
Q 5. कितनी उम्र तक आवेदन कर सकते हैं?
JE एग्जाम के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है सामान्य जाति के लिए और SC/ST जाती के लिए 2 साल का छूट है।
Q 6. एग्जाम की डेट कब है?
SSC 2025 के लिए एग्जाम 27 से 31अक्टूबर तक होने की संभावना है।
Read more :-
T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जर्मनी में सर्जरी सफल, कहा- जल्द लौटूंगा मैदान पर।
New Mahindra Bolero: लुक ऐसा कि नेता भी कहें बस यही चाहिए, फीचर्स में Defender फेल ।
Panchayat Season 4 और स्पेशल ऑप्स सीजन 2: किसने जीता दर्शकों का दिल?
Google Pixel 7a: दमदार कैमरा,शानदार फीचर्स और किफायती दाम में प्रीमियम अनुभव|
Happy Rath Yatra 2025: पुरी जगन्नाथ यात्रा की तारीख और लाइव दर्शन।
1 thought on “SSC Junior Engineer JE Online Form 2025: आवेदन की पूरी जानकारी।”